मनोरंजन भौतिकी

इस अन्योन्यक्रियात्मक (संहत डिस्क) का उद्देश्य ऐसे नवीन कार्यकलापों की शृंखला की प्रस्तुति और प्रदर्शन है जिनसे विद्यार्थियों और शिक्षकों में भौतिकी के प्रति रूचि बढ़ाने में सहायता प्राप्त हो सके। इन कार्यकलापों का लक्ष्य पाठय पुस्तक में वर्णित प्रयोगों का सत्यापन करने के बजाए भौतिक परिघटनाओं की संकल्पनात्मक समझ पैदा करना है।

सीडी में यांत्रिकी, प्रकाशिकी एवं तरंगों से संबंधित 30 नवीन क्रियाकलापों का वास्तविक गतिविधियों की चित्रा प्रस्तुति द्वारा प्रदर्शन किया गया है जिससे सिद्वांतो एवं संकल्पनाओं को स्पष्ट रूप से समझने में सहायता मिलती है। ये प्रयोग कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को ध्यान में रखते हुए चुने गए हैं।

इन प्रयोगों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के भौतिकी विभाग एवं विज्ञान प्रसार द्वारा संयुक्तरूप से विकसित किया गया है। इनमें से अधिकतर को आस-पास प्राप्त होने वाली सामग्री/उपकरणों का उपयोग करके किया जा सकता है।

 

इंटरैक्टिव मल्टीमीडिया सीडी ''फन विथ फिजिक्स'' का लोकार्पण टैक्नोलॉजी भवन, नई दिल्ली में 27 फरवरी 2009 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के मौके पर योजना आयोग के सदस्य (विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण) पद्म भूषण डॉ. बी.एलचोपड़ा द्वारा किया गया। माननीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान के केंद्रीय मंत्री श्री कपिल सिब्बल तथा विज्ञान एव प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सचिव डॉ. टी. रामसामी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस सीडी में भौतिकी की विविध संकल्पनाओं और उनके वीडियो प्रदर्शन पर आधारित 30 अभिनव प्रयोग/गतिविधियां हैं। ये प्रयोग कक्षा छह से कक्षा दस तक के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए उपयोगी हैं।

ये प्रयोग भौतिकी विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर और विज्ञान प्रसार द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किए गए हैं। इनमें से अधिकांश प्रयोग आमतौर पर उपलब्ध वस्तुओं के इस्तेमाल से प्रदर्शित किए जा सकते हैं। यह सीडी हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

 

डॉ. बी. एल. चोपड़ा ''मनोरंजन भौतिकी'' पर केंद्रित सीडी का लोकार्पण करते हुए। बाईं ओर श्री कपिल सिब्बल, माननीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान के केंद्रीय मंत्री दिखाई दे रहे हैं।

 

 

गतिविधि आधारित विज्ञान शिक्षण

विज्ञान प्रसार ने गतिविधियों / प्रयोगों  का विकास किया है जो सबोधगम्य तरीके पर वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझने में मदद करते हैं.
अन्य शैक्षिक सीडी
प्रकाशिकी पर इंटरैक्टिव सीडी
Innovative Physics Experiments

Back on top ^