गतिविधि आधारित विज्ञान शिक्षण>सीमित वायु में मोमबत्तियां जलाना


सीमित वायु में मोमबत्तियां जलाना

 

उद्देश्य : यह प्रदर्शित करना कि दहन के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।

 

उपकरण : नाश्ते वाली एक प्लेट, तीन मोमबत्तियां, एक जैसे आकार के कांच के दो गिलास और एक बड़े आकार का गिलास।

 

भूमिका : छोटी कक्षाओं हम यह पढ़ाते हैं कि वायु में ऑक्सीजन होती है और दहन के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। इस कथन की सत्यता प्रस्तुत प्रयोग द्वारा प्रदर्शित की जा सकती है।

 

विधि : एक मोमबती को एक प्लेट में ऊर्ध्वाधर रखकर उसे जला लें। मोमबत्ती जलती रहती है। जलती हुई मोमबत्ताी पर एक गिलास को उल्टा कर रख दें। थोड़ी देर में मोमबत्ती बुझ जाती है। अब विद्यार्थियों को यह समझाएं कि जब गिलास को उल्टा कर मोमबत्ती को ढक दिया गया तो उस मोमबत्ती के पास जलने के लिए केवल उतनी ही मात्रा में वायु रह गयी जितनी उस गिलास में बंद हो गयी। उस वायु में कुछ मात्रा में ऑक्सीजन गैस थी और जब उसमें से अधिकांश खर्च हो गई, तब मोमबत्ताी भी बुझ गयी।

 अब दो प्लेटें लेकर उन में एक-एक मोमबत्ती रख दें और फिर उन्हें जला लें। अपने दोनों हाथों में दो अलग आकारों के कांच के गिलास या बर्तन ;एक सामान्य आकार का गिलास और दूसरा एक कांच का जग हो सकता हैध्द लेकर इनसे दोनों मोमबत्तियों को साथ-साथ ढक दें। छोटे गिलास के अन्दर रखी मोमबती, बड़े गिलास के अंदर रखी मोमबत्ताी की तुलना में जल्दी बुझ जाती है। छात्रों को यह समझाएं कि बड़े गिलास में अधिक वायु होने के कारण उसमें ऑक्सीजन भी अधिक मौजूद रहती है।

 अब एक प्लेट में एक मोमबत्ती तथा दूसरी प्लेट में दो मोमबत्तियां रखें। सभी मोमबत्तियों को जला लें। अपने दोनों हाथों में एक ही आकार के दो गिलास लेकर दोनों प्लेटों में जल रही मोमबत्तियों को साथ-साथ ढक दें। अकेली मोमबत्ताी दो मोमबत्तियों की तुलना में अधिक समय तक जलती रहती हैं। छात्रों को समझाएं कि दोनों गिलासों में समान मात्रा में ऑक्सीजन मौजूद थी लेकिन एक मोमबत्ती की तुलना में दो मोमबत्तियां मिलकर ऑक्सीजन की खपत अधिक तेजी से कर रही थीं।